फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shobi got advantage of abid out

शोबी को आबिद के बाहर होने का फायदा

Thu, 29 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 29 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
shobi got advantage of abid out
शोबी को आबिद के बाहर होने का फायदा 
शहर विधायक आबिद रजा खां की सपा से बगावत का लाभ फखरे अहमद शोबी को टिकट के रूप में मिला है। बुधवार को जैसे ही शोबी को सपा प्रत्याशी घोषित किया गया, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शोबी बुधवार को शहर में नहीं थे लेकिन उनकी ओर से परिवार वालों ने लोगों की बधाई ली। इससे पहले शहर बदायूं सीट पर वह बसपा और कांग्रेस से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं, इस बार सपा से टिकट मिलने से उनको जीत की उम्मीद है। उनके प्रत्याशी बनने के बाद शहर विधायक आबिद रजा की सपा में वापसी के कयासों को फिलहाल तो विराम लग गया है। अभी तक उनकी वापसी की अटकलें लगाई जाती रहीं। पिछले दिनों लखनऊ में सपा के मंच पर नजर आने और एक कबीना मंत्री से उनकी नजदीकी से माना जा रहा था कि सपा में वह वापसी कर सकते हैं। शोबी के प्रत्याशी बनने के बाद आबिद रजा को लेकर संशय की स्थिति बन गई। अब वह किस दल से चुनाव मैदान में आएंगे, यह फिलहाल साफ नहीं है।
विज्ञापन


उदयवीर का टिकट कटने के पहले ही थे आसार!
उझानी  (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा सीट से उदयवीर शाक्य का टिकट कटना लोगों के लिए अप्रत्याशित नहीं है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल जिस मजबूती से सांसद धर्मेद्र यादव के जरिए अपनी पैरवी कर रहे थे, उससे खुद उदयवीर के समर्थकों को भी उनका टिकट कटने के आसार नजर आने लगे थे। हालांकि बुधवार को टिकट कटने के बाद उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी नहीं दी। उनके मोबाइल की कॉल बेटे यशपाल शाक्य ने रिसीव की और कहा कि पापा घर पर नहीं  हैं। टिकट कटने पर यशपाल ने कहा कि यह तो पहले ही पता लग गया था। इसमें अचरज वाली कोई बात भी नहीं  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed