फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiv Vivah took place in Bhavan Mandir, Prasad was distributed

Budaun News: भवन मंदिर में हुआ शिव विवाह, बांटा प्रसाद

Thu, 14 Nov 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shiv Vivah took place in Bhavan Mandir, Prasad was distributed
भवन मंदिर में हुए शिव विवाह में हिस्सा लेते भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बृहस्पतिवार को शिव विवाह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। बाद में यहां आरती कर सभी को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

यहां पहले नगर के कुटी मंदिर के महंत एवं गायक कलाकार मुकेश शर्मा एवं पार्टी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कलाकारों ने संगीत की धुन पर शिव विवाह को गाकर सुनाया। इसके अलावा यहां सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। जिसमें श्री राधा कृष्ण, श्री शिव पार्वती आदि के स्वरूपों ने भजनों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में भोलेनाथ एवं मां पार्वती की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर अनुभव, राजीव, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed