फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shikshamitra protest goes on

जिले भर में चल रहा शिक्षामित्रों-समायोजित शिक्षकों का धरना

Sat, 19 Sep 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Sat, 19 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra protest goes on
कैंडल मार्च अंबेडकर पार्क से शुरु होकर लावेला चौक, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, अस्पताल रोड आदि से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा। दो मिनट का मौन रखकर सदमे में खत्म हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई सभा में शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव और मनोज कुमार यादव ने कहा कि यह आंदोलन कोई आम आंदोलन नहीं है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले की कॉपी संगठन को प्राप्त हो गई है। संगठन विधिक राय लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष मृदुलेश यादव ने कहा कि प्रदेश भर में शिक्षामित्र-समायोजित शिक्षक अपनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आंदोलित हैं। 28 सितंबर को दिल्ली में प्रदेश भर के लाखों साथी धरना-प्रदर्शन को पहुंचेंगे।  इस मौके पर सतीश चंद्र गुप्ता, जहीरुल इस्लाम, मुनेंद्र यादव, अजयवीर यादव, रामगोपाल, राकेश राठौर, कमल यादव, अमित शर्मा, उमेशयादव, राजेश गुप्ता,विनोद राठौर,राजीव कुमार, चरन सिंहयादव, बाबू सिंह, सुनील यादव, अनेक पाल यादव, अवनीश कुमार, रामवीर यादव, सीमा भारती, अनूप कुमार, धर्मपाल सिंह, विनोद सक्सेना, मुकेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, महेश पाल, संजीव यादव, वासुदेव, वीरेंद्र सिंह, सुमन देवी, संगीता सक्सेना, शराफलत अली, रामवीर, फुरकान अहमद, वचन सिंह, संतोष कुमारी, यज्ञवती, जंडैल सिंह, जितेंद्र मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन

दिल्ली कूच करने का आह्वान
दातागंज। ब्लाक संसाधन केंद्र पर सातवें दिन भी शिक्षामित्रों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने 28 सितंबर को दिल्ली पहुंचने का आहवान किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अजयवीर यादव, अजीत सिंह,आर्येंद्र पाल, सुभाष सिंह,आशाराम,रामपाल, ममता यादव, अनुराधा, सपना सक्सेना, सुरेंद्र,अंजू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
सिलहरी। बीआरसी सालारपुर पर भी शिक्षामित्रों-समायोजित शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर उन्होंने स्कूलो में शिक्षण कार्य किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह कश्यप, बाबू सिंह यादव, शबाना, शाहीन, विनोद कुमार, गुड्डू, सुरेंद्र पाल शर्मा, प्यारे लाल, अनीता रानी, सुनीता सिंह, दुर्गादेवी, रामकुमार, मुकेश कुमार आदि थे।
जमकर की नारेबाजी
म्याऊं। बीआरसी पर हुए धरना-प्रदर्शन में शिक्षामित्रों-समायोजित शिक्षकों ने न्याय के लिए जमकर नारेबाजी की। कहा कि वह मांग को मनवाकर ही रहेंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, चरन सिंह, सेवाराम, रामेंद्र सिंह, कुंवरपाल, राघवेंद्र सिंह, गुलशन जहां, उमा आर्या, ओमेंद्र पाल सिंह, रामवीर सिंह आदि थे।
आज सभी पदाधिकारी होंगे बदायूं में जमा
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि कल 20 सितंबर को जिले भर के पदाधिकारी प्रात: नौ बजे मालवीय आवास गृह पर आएंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
धैर्य को परखने की कोशिश न हो
बीआरसी पर हुए धरना-प्रदर्शन में शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि इस संकट के दौर में हमें धैर्य रखने की जरूरत है। अब हमारे धैर्य को परखने की कोशिश न की जाए। एक शिक्षामित्र के पीछे एक पूरा परिवार होता है। उसके साथ परिवार वालों की जरूरत  भी जुड़ी होती है। वक्ता ओमेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शराफत, ओमेंद्र यादव, तेजेंद्र, उमेश, नीतू सिंह, नरेश पाल, श्रीराम, प्रदीप रिजवाना, राधेश्याम,  अवनीत सक्सेना, शुभ्रा पाठक, हेम सिंह, राधारानी, नरेश, रवीद्र, मंजू, शोभा, आदि मौजूद रहे।

स्कूल के बाद किया धरना-प्रदर्शन
 बीआरसी केंद्र जरीफनगर में आज भी शिक्षामित्रों और समायोजित शिक्षकों धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा। सुबह को सभी स्कूल गए और शिक्षण कार्य किया। बाद में धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। ब्लाक सचिव जाविद अली,कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, अजमत अली, सुरेश चन्द्र यादव, रहीस अहमद, सुरजीत, वेदप्रकाश, मुकेश,जितेन्द्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed