फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shahjahanpur district offer new shock Usawan

शाहजहांपुर में नई तहसील के प्रस्ताव से उसावां को झटका

Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
उसावां।
उसावां। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur district offer new shock Usawan
शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील की ग्राम पंचायतें प्रस्तावित कलान तहसील को दिए जाने के प्रस्ताव से यहां मायूसी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का उसावां को तहसील बनाए जाने का सपना टूटता दिखाई दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने उसावां को तहसील मुख्यालय बनाए जाने के लिए एक बार फिर ज्ञापन दिया है। मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को दिए ज्ञापन में उन्होंने उसावां को तहसील बनाए जाने संबंधी पूर्व तैयारियों का जिक्र किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में नई तहसील के प्रस्ताव पर बदायूं में उसावां तहसील का प्रस्ताव खटाई मे जाता देख क्षेत्र वासियों ने बैठक कर नाराजगी जताई है। इस मौके पर सौरभ तोमर ने कहा कि उसावां को तहसील बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता कई दशकों से संघर्षरत है। 17  मार्च सन 1990 को शाहजहांपुर और बदायूं के जिलाधिकारियों ने संयुक्त प्रस्ताव भी शासन को भेजा था, जो विचाराधीन है। प्रस्तावित तहसील में प्रशासन ने उस समय शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील के 126 गांव और दातागंज तहसील के 161 गांवों के प्रारूप बनाकर तहसील गठन को प्रस्तावित किया था। तब से अब तक उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारें आईं। तमाम नई तहसीलें सृजित और प्रस्तावित की गईं। उसावां को तहसील का दर्जा नहीं मिल सका है। क्षेत्र के लोगों में शाहजहांपुर जिलाधिकारी के नए प्रस्ताव को लेकर अपने यहां की तहसील का प्रस्ताव खटाई में जाता दिखाई दे रहा है। इससे उनमें आक्रोश है। तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर बैठक में सौरभ तोमर, धूम सिंह रामसरन यादव, बिक्की बाबू गुप्ता, रजत वर्मा, रामबाबू यादव, रत्नेश गुप्ता, अमित गुप्ता, आशाराम, मदनेश गुप्ता, धनुलाल गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed