फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shabby power lines Maybe ever Incident

जर्जर बिजली लाइनों से कभी हो सकता हादसा

Mon, 11 May 2015 07:19 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Mon, 11 May 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन

बिजली विभाग के आला अधिकारियों की उदासीनता के चलते तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौसारा की जर्जर लाइनों को नहीं बदला जा रहा हैं, जिसके कारण यहां आए दिन तार सड़क पर टूटकर गिरते रहते हैं। कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के डा. राजीव कुमार सिंह, संजीव रूप, यशपाल सिंह, ओमवीर सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार ने बताया है कि गांव की गढ़ी पट्टी से लेकर मुख्य सड़क को जाने वाले मार्ग एवं गांव की अन्य गलियों में बिजली की लाइनों को काफी दिनों से नहीं बदला गया है, जिसके कारण वह जर्जर हालत में हैं। बिजली आपूर्ति के छोड़ते ही यह लाइन टूटकर सड़क पर गिर जाती हैं। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर उनकी समस्या निराकरण नहीं हो सका है। उन्होने डीएम से गांव की जर्जर लाइन शीघ्र बदलवाएं जाने की मांग की है।

विज्ञापन


बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बाधित
बिल्सी। बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव गुधनी समेत दर्जनभर गांवों में बीएसएनएल मोबाइल सेवा बाधित है। कई लोगों ने तो अन्य निजी कंपनी की सेवाएं लेना भी शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि इसी मार्ग पर स्थित गांव बैरमई बुजुर्ग के पास बीएसएनएल के अधिकारियों ने टॉवर लगाने के लिए भूमि का चयन किया था, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अभी तक यहां टॉवर नहीं लग सका है। उन्होंने निगम के अधिकारियों से शीघ्र यहां टॉवर लगाएं जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed