{"_id":"f8b3386d180c677891435060ac895c81","slug":"seven-vice-presidential-choice-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष पद का उप चुनाव सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष पद का उप चुनाव सात को
बदायूं
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बदायूं के अध्यक्ष पद के लिए मतदान सात अप्रैल को होगा। अध्यक्ष पद के उप चुनाव की मतगणना नौ अप्रैल को मंडी समिति में होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी होने के नाते जिलाधिकारी शंभूनाथ बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी करेंगे।
नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया का छह अक्तूबर को निधन होने से बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद रिक्त था। फिलहाल एडीएम प्रशासन नगर पालिका के प्रशासक हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 13 से 19 मार्च के बीच होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20, नाम वापसी 23 और चुनाव चिंह आवंटन 24 मार्च को होगा। नामांकन से नाम वापसी तक की प्रक्रियाएं एडीएम वित्त आरपी यादव के कार्यालय में होंगी। सात अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा और नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से मंडी समिति में मतगणना होगी। मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।