फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven murders in eight days in Badaun

आठ दिन...सात हत्याएं: बदायूं में आठ दिनों में हुईं ताबड़तोड़ वारदात, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Tue, 02 May 2023 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 01:30 PM IST
सार

बिल्सी, वजीरगंज, इस्लामनगर, मुजरिया, अलापुर में छह दिन में महिलाओं समेत सात लोगों की हत्या होने से अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस कई घटनाओं को आत्महत्या बता रही है। 

विज्ञापन
Seven murders in eight days in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट पुलिसिंग का दावा करने वाली बदायूं जिले की पुलिस खूनी संघर्ष रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है, इसलिए वह खुलकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी, लूट की घटनाओं को नजरअंदाज करें तो अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में हर दिन खौफनाक वारदात हुई है। 

विज्ञापन


बिल्सी, वजीरगंज, इस्लामनगर, मुजरिया, अलापुर में छह दिन में महिलाओं समेत सात लोगों की हत्या होने से अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस अफसर हर घटना के बाद घटनास्थल पर जाकर स्थिति को संभालते रहे हैं, लेकिन कुछ घटनाओं में संबंधित थानों की पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठे हैं।

विज्ञापन

घटना एक: 23 अप्रैल

ससुराल में बीच-बचाव करने पर पिटाई से गई जान
सहसवान कोतवाली के गांव चमरपुरा निवासी श्रीपाल (45) पुत्र महिपाल बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव ढंडूमर में अपने साले के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आए थे। बरात वापस आने के बाद गांव में ही रिश्तेदारों के बीच हो रही मारपीट में वह बीच-बचाव करने गए तो पिटाई से उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की वजह पुष्ट की गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असल वजह मारपीट ही थी। यह बात अलग है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना दो : 27 अप्रैल

मायके से लाकर पत्नी को गोली मारी
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान ने मुजरिया थाना क्षेत्र में अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेहाना उर्फ फुरकाना को उसके मायके से लाकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान के पास कार के अंदर हत्या कर वह शव रोड पर ही फेंक गया था। उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। उसे जेल भेज दिया गया है।

घटना तीन : 28 अप्रैल

दहेज की खातिर छत से फेंक दी गई गुड़िया
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली में दहेज की खातिर गुड़िया पत्नी सेटी की दहेज की खातिर छत से फेंक कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 

घटना चार : 28 अप्रैल

जहां भाई को फंदे पर लटकाया, वहीं पड़ी मिली कन्नू की लाश
शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नौली हरनाथपुर में कुन्नू यादव की हत्या कर दी गई। उसके भाई रिंगा यादव को जंगल में पेड़ पर बने फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया था। बाद में काफी दूरी पर खून से लथपथ कुन्नू यादव की लाश पड़ी थी। हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन पुलिस इस घटना को आत्महत्या करार देने में जुटी है।

घटना पांच : 29 अप्रैल

दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला मनोज
शनिवार की रात करीब 12 बजे बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में मामूली विवाद के चलते गांव निवासी मनोज कुमार की जंगल में लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। मनोज के दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
 

घटना छह : 30 अप्रैल

विवाहिता की घर में ही कर दी गई हत्या
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर में धर्मवीर उर्फ नन्हे की पत्नी रिंकी की घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। दहेज की खातिर इस घटना को अंजाम दिया गया। रिंकी की मौत के बाद उसके पिता रामवीर ने बताया था कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसमें पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन आरोपी अभी फरार हैं।

घटना सात : 30 अप्रैल की रात

घर में कर दी हत्या, पुलिस बता रही आत्महत्या
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट में 40 वर्षीय प्रकाश की घर के अंदर ही हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। कातिल घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है। पुलिस का तर्क है कि प्रकाश ने खुद ही अपने सिर में ईंट मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस का बयान पूरी तरह से संदेह के घेरे में है।

एसपी देहात अजय प्रताप ने बताया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वांछितों को अभियान चलाकर जेल भेजा जा रहा है। बिल्सी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पत्नी की हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed