फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sent body sections Personnel problems

अनुभागों में भेजीं निकाय  कर्मियों की समस्याएं

Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
17 सूत्री मांगों पर डायरेक्टर से हुई थी महासंघ के नेताओं की वार्ता
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ को जागी जल्द समाधान की उम्मीद

 स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और स्थानीय निकाय निदेशालय के डायरेक्टर की पिछले दिनों लखनऊ में हुई वार्ता के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। महासंघ के प्रतिनिधियों की ओर से डायरेक्टर को 17 सूत्री जो मांग पत्र सौंपा था, वह बुधवार को निदेशालय की वेेबसाइट पर लोड कर दिया गया। अपलोडिंग के साथ सहायक निदेशक ने समाधान के लिए बिंदुवार समस्याएं संबधित अनुभागों में भेज दी हैं।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के मांग पत्र में अकेंद्रीयत सेवा नियमावली के प्रख्यापन के संबंध में सूचनाएं, वर्ष-2001 तक के दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, नगर विकास विभाग की विभिन्न सेवाओं में जैसे लेखा, अभियंत्रण और राजस्व आदि के मानकीकरण पर पदों का सृजन, नगर निकायों के नियंत्रण में संचालित मांटेसरी स्कूलों के शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग के अनुरूप वेतन और उनके समान सुविधाएं, निकायों में सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को शासनादेश के अनुरूप पारिश्रमिक और राज्य कर्मियों की तरह निकाय कर्मियों को भी जीपीएफ की सुविधा की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा निकायों में रिक्त पदों पर भर्तियां, संविदा और सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा, निकाय कर्मियों को वर्दी धुलाई और वाहन भत्ता, लिपिक संवर्ग के कर्मियों के वेतन की विसंगतियों को दूर कराने समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी महासंघ पदाधिकारियों की ओर से आवाज बुलंद करते हुए तीन जून को लखनऊ में डायरेक्टर से बातचीत की थी। स्थानीय निकाय निदेशालय की सहायक निदेशक रीना सिंह ने महासंघ के पदाधिकारियों को यह भी अवगत कराया है कि उनके मांग पत्र पर संबंधित अनुभागों को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निकाय कर्मियों की समस्याओं के समाधान के बारे में स्थानीय निकाय निदेशालय की बेबसाइट से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध हो गई है। उनके मांग पत्र में जिन समस्याओं का उल्लेख किया गया था, उनका समाधान को कोई एक अनुभाग नहीं कर सकता। उम्मीद है कि जल्द ही खुशियों की सौगात भी मिल जाए।
- राजेश कुमार जौहरी, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed