फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Seeks confrontation police-administration

‘टकराव चाहता है पुलिस-प्रशासन’

Tue, 28 Jul 2015 12:17 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 28 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी के खिलाफ भाजपा भी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस-प्रशासन को धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, वरिष्ठ नेता धीरज सक्सेना और अशोक भारती ने एकस्वर में कहा कि डीजे पर पाबंदी भाजपा और हिंदूवादी संगठन नहीं मानेंगे। क्षेत्रीय संयोजक वीएल वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में भक्तिमय धुनें बजाने की वर्षों पुरानी परंपरा है। इस पर पुलिस-प्रशासन रोक लगाकर टकराव की स्थिति बना रहा है। अब डीजे किराए पर देने वालों को भी हड़काया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सरकार के इशारे पर तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है। जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि इस संबंध में उनको डीएम से बात हुई है। अगर पुलिस-प्रशासन सहयोगात्मक रवैया अपनाता है, तो भाजपा और हिंदूवादी संगठन भी सहयोग को तैयार हैं। महेश गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा हर साल की तरह धूमधाम से निकलेगी। डीजे पर पाबंदी नहीं मानी जाएगी। हम इस मसले पर पुलिस-प्रशासन से आर-पार के लिए तैयार हैं। प्रेसवार्ता में हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा ने डीजे पर प्रतिबंध किया अस्वीकार
बदायूं। कांवड़ यात्रा पर पाबंदी को मामने से अखिल भारत हिंदू महासभा ने इंकार कर दिया है। महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में हस्तक्षेप करके पुलिस-प्रशासन माहौल खराब करना चाहता है। सपा सरकार से पहले किसी भी सरकार में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पाबंदी का तुगलकी फरमान जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महासभा की बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए गए। मुकेश पटेल ने कह कहा कि पाबंदियों सभी समुदायों के लिए होनी चाहिए। हिंदू महासभा किसी समुदाय के परंपरागत धार्मिक आयोजनों की खिलाफत नहीं करती। इसके बावजूद कांवड़ यात्रा में पुलिस-प्रशासन दखलंदाजी कर सपा के इशारे पर माहौल खराब करना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि सावन के पहले सोमवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता डीजे के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में उमेश शर्मा, रामनिवास पटेल, करन कश्यप, अर्जुन, राकेश जोशी, महेश साहू, भागीरथ, नन्हें लाल, रवि पटेल, मुन्नू, राजू, प्रमोद वाल्मीकि, मृदुल सहाय, तपस सक्सेना, ओम शंखधार, संजीव, श्रीपाल सिंह, प्रकाश पांडेय, ब्रजेश सिंह, उत्तम, श्याम सिंह, ओमपाल आदि रहे।

गणेश सेवा मंडल ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
बदायूं। श्रीगणेश सेवा मंडल ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक लगाने के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बी प्रसाद को दिया। कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन डीजे पर रोक लगाकर माहौल खराब करना चाहता है।

पूर्व भाजपा विधायक महेश गुप्ता के आवास पर गणेश सेवा मंडल के कार्यकर्ता जमा हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए कांवड़ यात्रा में डीजे से रोक  हटानी होगी। सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन धार्मिक भावनाओं को ठेस लगा रहा है। कलक्ट्रेट पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश गुप्ता, दीपमाला गोयल, हरविंदर सिंह, अतुल रस्तोगी, लक्ष्मी गोयल, मनोज गुप्ता, रामेश्वर दयाल, गजेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार, मोहन लाल, मयूर साहू, चरनजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed