फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Security guard and supervisor recruitment camps will be held in 15 blocks.

Budaun News: 15 ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर भर्ती शिविर लगेंगे

Sat, 25 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Security guard and supervisor recruitment camps will be held in 15 blocks.
बदायूं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून के सहयोग से जिले के 15 ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान आज 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


शिविर उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। शिविरों का आयोजन विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों पर निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इनमें 25 व 27 अक्तूबर को म्याऊं, 28 व 29 अक्तूबर को उसावां, 30 व 31 अक्तूबर को जगत, 1 व 3 नवंबर को वजीरगंज, 4 व 7 नवंबर को बिसौली, 8 व 10 नवंबर को आसफपुर, 11 व 12 नवंबर को सहसवान, 13 व 14 नवंबर को दहगवां, 15 व 17 नवंबर को इस्लामनगर में लगेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 18 व 19 नवंबर को अम्बियापुर, 20 व 21 नवंबर को दातागंज व 22 व 25 नवंबर को समरेर ब्लॉक में आयोजित किए जाएंगे। भर्ती अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए लंबाई 168 सेमी व सीना 80-85 सेमी होना आवश्यक है। इस भर्ती में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व जीटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी किसी भी ट्रेड से भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी प्रमाणपत्रों, शैक्षिक योग्यता व बायोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed