{"_id":"6ada6d977d9b8fff2d066f32","slug":"science-model-exhibition-to-be-held-at-six-locations-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176014-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह स्थानों पर लगेगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह स्थानों पर लगेगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी
विज्ञापन
बदायूं। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व अंधविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में नवंबर और दिसंबर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला विज्ञान क्लब की ओर से छह अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, दो दिसंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि तीन नवंबर को पुलिस मॉडर्न स्कूल में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम और चार नवंबर को जीजीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगेगी। 14 नवंबर को विमला हरि भगवान इंटर कॉलेज उझानी में स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन विषय पर कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर और 30 नवंबर को गायत्री देवी हायर सेकेंडरी स्कूल पृथ्वी नगला, उसहैत में चंद्रशेखर वेंकट रमन के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम होंगे। पांच दिसंबर को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें भाषण, पोस्टर, गमला, विज्ञान समाचारों की कतरन संग्रह और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
दो दिसंबर को होने वाली नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में अभावों के बीच नई खोज करने वाले असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तक अपने नवाचार प्रदर्शित करेंगे। इनमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेताओं और प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।