{"_id":"5e9a39c2ea8c559e0a4f321a83f3609a","slug":"science-craft-pemphigus-children-in-innovation-hunrpradrshn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस-क्राफ्ट के इनोवेशन में झलका बच्चों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस-क्राफ्ट के इनोवेशन में झलका बच्चों का हुनर
Ujani
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
एस्सल पब्लिक स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह का सोमवार को साइंस और क्राफ्ट प्रदर्शनी के साथ समापन हो गया। इनोवेशन में बच्चों का हुनर झलका।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक सुधांशु गुप्ता की मौजूदगी में विनय गुप्ता, ऋचा सिंह और कुनाल विजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। बच्चों ने साइंस और क्राफ्ट से जुड़े कई तरह के मॉडल पेश किए। कक्षा स्तर पर अवनी वार्ष्णेय, उज्जवल माहेश्वरी, पलक गुलाटी, आस्था, दीक्षा, अंजलि, साक्षी, तान्या और अंजलि भारती ने प्रथम स्थान पाया। शुभ वार्ष्णेय, शुभ गुप्ता, यशिका सचदेवा, सिद्धी, सृष्टि, हुदा, इशवी, शैवी, सिनान, अजय, मानस गुप्ता, अविरल और आशीष को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
इनोवेशन में प्रतिभा, रुद्राक्ष, जैनुअल, आदित्य अग्रवाल, इलमा इंद्रेश, दीक्षा, उज्जवल तोमर, निदा और प्रशांत ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में एमजीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके सिंह, सुभाषचंद्र मिनोचा और शैलेंद्र सिंह शामिल थे। प्रदर्शनी में करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कमल, नीतू, तारचंद्र गुलाटी, विमल सिंह, रमेशचंद्र राठौर, रामदर्शन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनीता शर्मा, भावना, आंचल, पूजा, स्नेहा, पूनम, संध्या, रेखा, शिखा, कंचन और रेनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन