{"_id":"66d3a6d9fd69da358404ca77","slug":"scammers-cheated-elderly-woman-of-gold-earrings-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125024-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल
Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
उझानी। टप्पेबाजों ने लिफाफे में नोटों की गड्डी बताकर बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक टप्पेबाज खिसक चुके थे। सरेबाजार शुक्रवार शाम टप्पेबाजों की शिकार चमेली देवी कस्बे के नझियाई मोहल्ला निवासी भागीरथ की पत्नी हैं। वह घरेलू सामान खरीदने के लिए घंटाघर चौराहे के पास पहुंचीं। उन्हें दो युवक मिले। दोनों ने उनसे डाकघर जाने का पता पूछा, फिर बातों में उन्हें गुमराह कर लिया। उसी दौरान एक युवक ने उन्हें लिफाफों में नोटों की गड्डी बताकर थमा दीं। इसके बाद उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा कर हथिया लिए गए।
बुजुर्ग महिला के मुताबिक दोनों टप्पेबाज पानी पीने के लिए जाने की बात कहकर खिसक गए। काफी देर तक वह दोनों को मौके पर इंतजार करती रही। जब वह नहीं लौटे तो लिफाफे खोलकर देखे तो उसके अंदर कागज निकले। ठगी का अहसास हो जाने पर महिला ने खोजबीन भी की। घर लौटकर परिजनों को जानकारी दी तो वह भी बाजार की ओर निकल पड़े। चमेली देवी ने ठगी हो जाने के बारे में देर रात पुलिस को भी अवगत कराया है। संवाद