फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sawan look like in Chaitra views

चैत्र में दिख रहे सावन जैसे नजारे

Sun, 15 Mar 2015 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sawan look like in Chaitra views
मौसम ने इस पखवाड़े तीसरी बार मिजाज बदला है। चैत्र कृष्ण पक्ष में सावन जैसे नजारे देखने को मिल रहे हैं। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात हो रही है। ये मौसम किसानों की फसलों पर कहर बनकर टूट रहा है। पहले गेहूं, सरसों और मसूर को बेकार किया तो इस बार आलू की फसल पर कहर बरपा दिया। रात में चली तेज हवाओं ने अन्य फसलों को भी तबाह किया है। बारिश के कारण शहर में किचकिच रही, वहीं बाजारों में सन्नाटा छाया पसरा रहा।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज बिगड़े तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जो लोग बाहर निकले तो भीगे बिना न रह सके। बारिश के कारण तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। पूरे दिन बादल बने रहे और दोपहर से ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। रात को फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली हवाएं चलीं। होली के बाद भी भी मौसम सर्द है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ा है।  
विज्ञापन


पिछली बार 17 हेक्टेयर फसल की तबाह
इस पखवाड़े तीसरी बार मौसम ने किसानों पर जुल्म ढाए हैं। पिछली बार में मौसम के कारण 50 प्रतिशत से अधिक 17 हजार हेक्टेयर फसलें तबाह हुईं।  नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से नुकसान का आंकलन किया गया। सबसे अधिक नुकसान गेहूं, सरसों और मसूर को हुआ। इस बार आलू भी नुकसान की चपेट में हैं। गेहूं की फसल का एरिया 2.46,000 हेक्टेयर, सरसों का 30,000 हेक्टेयर, मसूर पांच हजार हेक्टेयर में है। आलू की फसल भी जिले में करीब 25 हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल बीमा कराने वालों को मिलेगा लाभ
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में गोष्ठियों के माध्यम से फसल बीमा के बारे में किसानों को जागृत किया जाता रहा है। फिर भी किसान कम संख्या में फसल बीमा कराते हैं। पिछले नुकसान में केवल 4500 किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा। इनका 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। लगभग आठ प्रतिशत उत्पादन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed