फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sawan last Monday, the door of the man descended naive

सावन के आखरी सोमवार, भक्त उमड़े भोले के द्वार

Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sawan last Monday, the door of the man descended naive
सावन के आखरी सोमवार, भक्त उमड़े भोले के द्वार - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में रही बम-बम भोले के जयकारों की गूंज
विज्ञापन

दोपहर बाद तक पूजा-अर्चना करते रहे श्रद्धालु
सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस फोर्स

 सावन माह के अंतिम सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दोपहर बाद तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे। सभी मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। साथ ही साफ-सफाई भी व्यापक स्तर पर कराई गई। 
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर सभी मंदिरों में व्यापक तैयारियां कीं गईं थीं। रंगाई-पुताई के साथ ही सजावट भी की गई। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरु हो गया। शहर के प्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, पटियाली सराय स्थित दरीबा मंदिरा, गौरीशंकर मंदिर आदि में दोपहर तक जलाभिषेक करने को महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की लाइनें लगीं रहीं। सभी मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारें सुनाई दे रहे थे। फिल्मी गीतों की तर्ज पर बज रहे गीतों पर भक्त नाच रहे थे। 
विज्ञापन

आखिरी सोमवार होने की वजह से उपरोक्त सभी मंदिरों में पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। जिसके चलते किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। वहीं नगर पालिका परिषद प्रशासन ने भी मंदिरों पर साफ-सफाई के अलावा चूना डलवाया। शहर के अलावा देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं का पूजा करने को तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed