फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sansad dharmendra yadav

सांसद ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण

Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
sansad dharmendra yadav
सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को बिल्सी में कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज का नक्शा देखकर निर्माण की स्थलीय समीक्षा की। निर्माण कार्य जारी रहने पर संतोष जताया। उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से बात की। मार्च तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू किए जाने के लिए और तेज काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उझानी रोड पर जिले का ड्रीम प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज का निर्माण उन्हीं के प्रयासों से शुरू हुआ है। 545 करोड़ की लागत के इस कॉलेज के खुलने जिले को आसपास एरिया में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगीं। वहीं मेडिकल छात्रों को भी लाभ मिलेगा। परियोजना प्रबंधक एसवी रस्तोगी, बदायूं परियोजना प्रबंधक बीएम सिंह, एई फकीरचंद, जेई प्रवीण कुमार और निर्माण कंपनी के कारिंदों ने सांसद को परिसर दिखाया। सांसद के साथ सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, विधायक ओमकार सिंह, आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंंह यादव, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन


काले धन को लेकर किया जा रहा गुमराह: धर्मेंद्र
बिल्सी के एनए कालेज में 2500 लोगों को बांटे कंबल
बिल्सी। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को नगर के एनए इंटर कालेज में आयोजित कंबल वितरण समारोह में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के करीब ढाई हजार गरीबों को कंबल वितरण किए। सांसद ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, कहा कि काला धन देश में वापस लाने दुहाई देने वाली भाजपा भी अब इस पर कोई गौर नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सांसद श्री यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों की पार्टी रही है। उनके हितों को ध्यान में रखते ही योजनाओं को बनाया है। सपा ने चुनाव में जारी किए अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदे पूरे कर दिए है। जो आज तक किसी भी पार्टी ने पूरे नहीं किए। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने प्रदेश की अखिलेश यादव की सरकार की तारीफ की और कहा कि जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। उतनी आज तक किसी भी सरकार ने नहीं चलाई है। जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास का पहिया काफी तेज गति से घूमने लगा है। इससे पूर्व सांसद ने जिला सचिव रईस अहमद, वरिष्ठ सपा नेता हाजी अजमल खां, अवधेश लड्डा, रंजीत वार्ष्णेय के आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। विधायक ओमकार सिंह, हाजी अजमल खां, रईस अहमद, सुरेशपाल सिंह तोमर, हरप्रसाद पटेल, सुखवीर सिंह चौहान, राकेश माहेश्वरी, सुरेश पाल सिंह चौहान, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, टेड़ामल अग्रवाल, अनूप जैन, सुबोध कुमार सिंह, गोपाल वार्ष्णेय, दिनेश बाबू, राहुल वार्ष्णेय, सीताराम वार्ष्णेय, नईम अव्वासी, विनोद कुमार, दीपक गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed