{"_id":"675a86901fa02d4704087d64","slug":"sanitation-worker-posted-in-zila-panchayat-missing-for-nine-days-badaun-news-c-123-1-sbly1035-130816-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
उझानी। महिला से संबंधों के चलते विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि विवाहिता के तीनों बच्चे भी उससे छीन लिए गए।
घरेलू हिंसा की शिकार सीता की शादी करीब 10 साल पहले कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी दीपक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि दीपक के एक महिला से संबंध हैं। इसकी भनक लगने पर सीता ने दीपक का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे जान से मार देने की धमकी भी दी गई।
पिछले महीने पति समेत उसके परिजनों ने सीता की घर में ही पिटाई की। उससे उसके तीनों बच्चे भी छीन लिए गए। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से मायके कस्बे के अहीरटोला मोहल्ले में भाइयों के साथ रहने को मजबूर सीता ने पति दीपक, ससुर चंद्रपाल, सास जगवती और जेठ पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद