फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rudra Tomar and Aryan Dhaka won in badminton doubles

Budaun News: बैडमिंटन युगल में रुद्र तोमर और आर्यन ढाका जीते

Fri, 25 Oct 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rudra Tomar and Aryan Dhaka won in badminton doubles
मेडिकल कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियो​गिता के दौरान बैडमिंटन खेलते ​खिलाड़ी। मेडिकल कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैडमिंटन युगल में एमबीबीएस बैच-2020 के रुद्र तोमर और आर्यन ढाका जीते।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के बैडमिंटन एकल में एमबीबीएस बैच 2021 के उत्कर्ष तालियान प्रथम, एमबीबीएस बैच 2022 के रुद्र तोमर द्वितीय, बैडमिंटन युगल में एमबीबीएस बैच 2020 के रुद्र तोमर व आर्यन ढाका प्रथम, एमबीबीएस बैच 2021 के उत्कर्ष तालियान व सारंग बुद्धराजा द्वितीय रहे। वहीं महिला वर्ग के बैडमिंटन युगल में एमबीबीएस बैच 2020 की अवंतिका चौधरी व यामिनी भारद्वाज प्रथम, एमबीबीएस बैच 2019 की सोनल गुप्ता व एमबीबीएस बैच 2021 के अनिष्का चंद्रा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन के मिश्रित युगल में एमबीबीएस बैच 2021 के उत्कर्ष तालियान व एमबीबीएस बैच 2021 की अनिष्का चंद्रा प्रथम व एमबीबीएस बैच 2020 की अवंतिका चौधरी व एमबीबीएस बैच 2020 के उत्कर्ष कौशिक द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अरुण कुमार की उपस्थिति में टॉस करके मैच शुरू कराया गया। एमबीबीएस बैच-2022 की छात्र टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैच-2020 की टीम 11.1 ओवर में ऑलआउट हो गई और 21 रन से मैच गंवा बैठी। वहीं छात्रा वर्ग का क्रिकेट का फाइनल मैच 2020 व 2021 बैच के बीच में हुआ। इसमें एमबीबीएस बैच 2020 की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed