फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ruckus over overrating of liquor in Ujhani, suspicion of adulteration

Budaun News: उझानी में शराब की ओवररेटिंग पर हंगामा, मिलावट का शक

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over overrating of liquor in Ujhani, suspicion of adulteration
मुख्य बाजार में सोमवार देर रात का मामला
विज्ञापन

दुकान के सामने कार खड़ी कर शराब पीने का वीडियो वायरल
उझानी (बदायूं)। सोमवार देर शाम प्रिंट रेट से अधिक रुपये वसूलने पर ग्रामीण युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शराब के सेल्समैन पर मिलावट करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा मेन मार्केट में दुकान के सामने कार खड़ी करके शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक कार की छत पर गिलास और नाश्ता रखकर शराब पीते नजर आ रहे हैं।
प्रिंट रेट से अधिक रुपये वसूलने के मामले में हंगामा करने वाले युवक एक बरात में आए थे। उन्होंने अयोध्यागंज मोड़ के पास अपने वाहन खड़े किए। इसके बाद जो युवक शराब खरीदकर लौटे, उन्होंने अपने साथियों से ओवररेट वसूले जाने की शिकायत की। उन्होंने सेल्समैन को भी अवगत कराया, लेकिन सेल्समैन ने अनसुना कर दिया। पास में मौजूद एक और युवक ने मिलावट का आरोप लगाया। काफी देर तक कहासुनी के बाद बराती युवक विभागीय अफसरों समेत ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बरातघर की ओर निकल गए। इसे लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन

उधर, सोमवार की दोपहर शराब को लेकर एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो युवक अपनी कार शराब की दुकान के सामने खड़ी करके पैक बनाने में मशगूल दिख रहे हैं। उन्होंने कार की छत पर गिलास रखकर ही पैक बनाए, फिर नाश्ते की प्लेट भी कार पर ही रख ली। शराब के सेल्समैन समेत ठेला वालों ने उन्हें टोकने की भी जरूरत महसूस नहीं की। ऐसा भी नहीं कि मार्केट में पुलिस की आवाजाही नहीं रहती, लेकिन पुलिस कर्मी भी नजर घुमाकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोई सूचना तो नहीं आई है। अब टीम बनाकर मौके पर भेजते हैं और इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें जो सही होगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
- राजेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed