फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ruckus denied ration card holders

राशन देने से मना करने पर कार्ड धारकों का हंगामा

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus denied ration card holders
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर से की कोटेदार की शिकायत 
 कोटेदार पर दबंगई दिखाने और राशन न देने का आरोप लगाते हुए राशन कार्डधारकों ने जमकर हंगामा काटा। कोटेदार और राशनकार्ड धारकों में झगड़ा होने की नौबत आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल राशन कार्डधारकों को शांत किया। कार्डधारकों ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जानकारी दी, लेकिन पूर्ति विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोटेदार मेघ सिंह सोमवार को अपने घर पर राशन वितरित कर रहा था। दोपहर में उसने कुछ राशनकार्ड धारकों को राशन देने से मना कर दिया और कुछ को कम राशन दिया। विरोध में राशनकार्ड धारकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नौबत हाथापाई तक पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे हल्का एसआई अशोक यादव फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 

ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर मनमानी करते हुए दबंगई दिखाता है। पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में दामोदर, नीरज, हरवीर, सोनू शर्मा, गोविंद, लालाराम, राकेश शर्मा, रामरहीश, मुकेश, देवेंद्र, सोमवीर आदि शामिल रहे। कोटेदार मेघ सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed