फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   robbery in five houses in block colony

ब्लाक कॉलोनी के  पांच घरों में डकैती

Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
robbery in five houses in block colony
ब्लाक कॉलोनी के पांच घरों में डकैती 
बेखौफ एक दर्जन बदमाशों ने मंगलवार रात कस्बे की ब्लाक कॉलोनी में धावा बोलकर पांच सरकारी कर्मचारियों के घरों में लूटपाट की। यहां से बदमाश नगदी और जेवर समेत लाखों रुपये का माल लूट कर ले गए। जबकि कुछ ही दूरी पर पुलिस गश्त करती रही। लूटपाट का विरोध करने पर महिला समेत तीन लोगों को बदमाशों ने घायल भी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे की ब्लाक कॉलोनी में सरकारी कर्मचारियों के आवास हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे एक दर्जन बदमाशों ने टीमें बनाकर कॉलोनी में धावा बोला। सबसे पहले बदमाश कृषि विभाग के तकनीकी सहायक सुरजीत के घर में घुसे। पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने यहां से नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर सुरजीत और उसकी पत्नी सविता को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। एक बदमाश यहां रुका रहा। बाकी बदमाशों ने पड़ोस में रह रहे कृषि विभाग के ही कर्मचारी सूर्य प्रकाश के घर को निशाना बनाया। हथियारों के बल पर यहां से 13 हजार की नगदी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल लूट लिया। 
विज्ञापन

दो घरों में लूटपाट के बाद बदमाशों ने पशुपालन विभाग के कर्मचारी भगवानदास के घर को निशाना बनाया। सभी बदमाशों के पास हथियार थे। यहां से बदमाशों ने नगदी-जेवर समेत करीब एक लाख का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने सीडीओ कार्यालय में तैनात जगदीश के घर पर धावा बोला। पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर जेवर और नगदी समेत नगदी और जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। फरार होने से पहले बदमाशों ने ब्लाक के चौकीदार फूलचंद्र के घर पर धावा बोला। यहां से भी करीब 50 हजार का माल लूट लिया। बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने शोर मचाया। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। बुधवार को लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें बनाकर प्री-प्लान दिया वारदात को अंजाम
वजीरगंज। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे साफ है कि यह प्री-प्लान थी। करीब 12-14 बदमाशों ने रात करीब दो बजे सुरजीत के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की। लूटपाट के बाद एक बदमाश यहां रुक गया। बाकी ने बदमाशों ने दूसरे घर का रुख किया।
इसी तरह से बदमाशों ने टीमें बनाकर एक के बाद एक पांच सरकारी कर्मचारियों के घरों में लूटपाट की। गौर करने वाली बात यह है कि ब्लाक कार्यालय की बाउंड्री के पास से होकर निकल रहे बघौल रोड पर पुलिस पिकेट की तैनाती थी। करीब दो घंटे तक बदमाश यहां लूटपाट करते रहे। इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ एनके सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को जल्द वर्क आउट का आदेश दिया गया है। सीओ बिसौली से मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। वारदात को अंजाम देने वाले स्थानीय ही प्रतीत हो रही हैं। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed