फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways drivers are not afraid of challan, they are creating jam

Budaun News: रोडवेज चालकों को चालान का डर नहीं, लगा रहे जाम

Sun, 05 Jan 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers are not afraid of challan, they are creating jam
रोडवेज चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर चालकों द्वारा आड़ी-तिरछी बसें खड़ा कर देने से आए दिन जाम लग रहा है। यातायात प्रभारी ने एआरएम को पत्र देकर कहा है कि रोडवेज बसों को सड़क पर खड़ा होने से रोका जाए। अगर सड़क पर बसें खड़ी की गईं और जाम लगा तो इन बसों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज बसों के चालक व परिचालक नियम कानून नहीं मान रहे। बसें स्टैंड के बाहर ही आड़ी-तिरछी खड़ी कर देते हैं। इससे जाम लग रहा है। हाल यह हो जाता है कि चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पाते। उधर से निकलने वाले लोग जाम में फंस जाते हैं। यातायात विभाग ने दिसंबर में करीब छह रोडवेज बसों के चालान भी किए, लेकिन चालकों पर कोई असर नहीं पड़ा। हालत यह है कि इन बसों के कारण लावेला चौक से लेकर पुलिस लाइन, रोडवेज स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक दिनभर जाम से शहर के लोग जूझते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए यातायात प्रभारी ने एक बार फिर से एआरएम अजय कुमार को पत्र देकर बसों के चालकों को चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह से बसों को सड़क पर खड़ा कर जाम लगाया गया तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएसआई आरएल राजपूत ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर रोडवेज चालकों की वजह से जाम लग रहा है। एआरएम को अवगत करा दिया गया है। अभियान चलाकर रोडवेज बसों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed