फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses nervous passengers denied Ruckus

रोडवेज बसें न मिलने से परेशान यात्रियों का हंगामा

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इन्क्वायरी काउंटर पर बसों की नहीं मिल पाई लोकेशन 
वर्कशॉप में जाकर यात्रियों ने की बसें भेजने की मांग 
वृंदावन भेजी गईं बदायूं डिपो की 15 रोडवेज बसें  

 त्योहारी सीजन हो या सहालग, जब भी कोई बड़ा मौका होता है, अक्सर रोडवेज की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है, जिससे परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ती है। इस बार डिपो के करीब 135 बसों के खेमे से 15 बसों को मथुरा में होने वाले गोवर्धन मेले में भेज दिया। हमेशा की तरह रोडवेज की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई और यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। परेशान यात्री इधर-उधर भटकते रहे। इसके बाद भी उन लोगों को बसों की जानकारी नहीं मिली तो हंगामा किया। इस पर आनन-फानन में बसों को लगाया गया। 
रोडवेज डिपो से सहसवान, बिल्सी एवं अन्य रूटों से होते हुए करीब 60 से 65 बसों का संचालन किया जाता है। सुबह के वक्त बस लग जाने से स्थिति काबू में रही, लेकिन दोपहर बाद बसें लगने का काम लचर होता गया। रूटीन में 50 से अधिक बसों का संचालन शाम तीन बजे से पहले हो जाता है, लेकिन मंगलवार को ऐसा नहीं हो सका। शाम तक करीब 50 बसों का संचालन ही पूरा हो सका। वहीं बाहरी डिपो की बसें भी न आने से यात्रियों की भीड़ खासी जमा हो गई। यात्रियों ने बसों के बारे में पूछताछ की, लेकिन इन्क्वायरी काउंटर पर बसों की सही जानकारी नहीं मिली। बाद में इन्क्वायरी काउंटर खाली पड़ा रहा। यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं हुई तो वे लोग वर्कशॉप की ओर गए वहां पर हंगामा करने लगे। इस पर वर्कशॉप में कार्यरत रोडवेज कर्मियों ने बसों को लगाया, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की भीड़ शाम ढलने तक बस डिपों रही। बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

अन्य डिपो की बसें भी नहीं आईं नजर 
रोजाना डिपो के बाहर अन्य डिपो की बसें भी बहुतायत में खड़ी रहती थीं, लेकिन मंगलवार को अन्य रोडवेज डिपो की बसें भी नजर नहीं आईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री सड़क से लेकर वर्कशॉप और इन्क्वायरी काउंटर पर बसों के लिए पता करने के लिए दौड़ते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वृंदावन मेले में जिन 15 बसों को भेजा गया था, उन बसों में से पांच बसें वापस आ गईं हैं। शेष बसें भी जल्द वापस आ जाएंगीं, जिससे यातायात सुचारू हो जाएगा। यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
-राजेश कुमार, एआरएम, बदायूं डिपो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed