{"_id":"6862e1b66c50e970a305035a","slug":"roadways-buses-do-not-have-wipers-chances-of-accident-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142126-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बसों में नहीं लगे वाइपर, हादसे के आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बसों में नहीं लगे वाइपर, हादसे के आशंका
विज्ञापन
बिना वायपर की डिपो में डीजल लेने को खड़ी रोडवेज बस। संवाद
बदायूं। बारिश शुरू होते ही बिना वाइपर लगीं बस के चालकों को सड़क पर चलने में समस्या हो रही है। इसके अलावा शीशे के साथ लगी रबड़ भी नहीं है। ऐसे में बारिश का पानी बस के अंदर आ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। परिवहन निगम के पास 18 से 20 ऐसी बसें हैं।
बदायूं डिपो के बेड़े में निगम की 142 और अनुबंधित 43 बसें हैं। जिला मुख्यालय से सभी रूटों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में बसों में वाइपर न होने से चलाने को परेशानी हो रही है। उनको बारिश में बस गति धीमी से चलानी पड़ती है। इसके अलावा शीशा पोछने के लिए बार-बार बस को रोकना पड़ता है।
बस चालक अरुण ने बताया कि वाइपर न होने के कारण बरसात होने पर गाड़ी चलाने में स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। दो बार वर्कशॉप गया, लेकिन वहां वाइपर नहीं मिल सके हैं। अब बारिश शुरू हुई है फिर भी वाइपर नहीं लगवाया जा रहा है। बस चालक निमेष कुमार ने बताया कि वाइपर न होने के चलते दिक्कत हो रही है। यात्री भी खुद की जान खतरे में समझते हैं। दो बार वर्कशॉप गया, लेकिन वाइपर नहीं मिले। सोमवार को लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि इस प्रकार की बसों में समस्या का समाधान कराया जाएगा। बरसात का मौसम आ गया है। सभी बसों को चेक कराकर वाइपर व शीशे को ठीक कराया जाएगा। वर्कशॉप के जिम्मेदार को वाइपर व अन्य सामान हर समय उपलब्ध रखने की हिदायत दी गई है।