फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   road construction begin

38.8 किमी सड़कों का निर्माण शुरू, निगरानी भी होगी

Sat, 12 Dec 2015 08:39 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 12 Dec 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
road construction begin
बदायूं-बिजनौर राजमार्ग से सतेती चौराहे से भतरी गोवर्धनपुर होते हुए वजीरगंज तक 16.600 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण को 1156.50 लाख रुपये मिले हैं। बदायूं-मेरठ राजमार्ग से उझानी कस्बा में आबादी वाले भाग सीसी से चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो चुका है। इस रोड का सुदृढ़ीकरण भी शामिल है। 1.200 किमी इस मार्ग के लिए 273.42 लाख रुपये मंजूर हुआ है। इसके अलावा सहसवान-भवानीपुर-खैरू नदायल, दहगवां मार्ग से बदायूं-मेरठ राजमार्ग तक चौड़ीकरण निर्माण कार्य 15 किमी को 879.87 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। यही नहीं शहर के कूड़ा निस्तारण को बनाए गए सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट रोड उतरना, सर्वा, कपरवा, सहपुरा मार्ग 6.00 किमी पर भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए 374 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


मार्ग जिन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है-
1- बदायूं-बिजनौर राजमार्ग से भतरी होकर वजीरगंज तक चौड़ीकरण
2- सहसवान-भवानीपुर-खैरू नदायल, दहगवां मार्ग से बदायूं-मेरठ राजमार्ग तक
3- उझानी में आबादी भाग में सीसी रोड का काम भी हो गया चालू
4- सोलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक भी होगी पक्की सड़क, काम शुरू

वर्ष 2016 के अगस्त माह तक पूरा करना है काम
बदायूं। सहसवान-भवानीपुर-खैरू नदायल, दहगवां मार्ग से बदायूं-मेरठ राजमार्ग तक, बदायूं-बिजनौर राजमार्ग से भतरी होकर वजीरगंज तक दो मार्गों का काम व्यापार विकास निधि से और बाकी दो मार्गों का निर्माण राज्य योजना निधि से इस वर्ष सितंबर में स्वीकृत हुआ था। स्वीकृत धन का 20 प्रतिशत धन स्वीकृति के एक माह बाद ही मिल गया था। इससे निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ठेकेदारों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अवर अभियंता अपनी निगरानी में सड़कों का निर्माण करा रहे हैं। साथ ही विभागीय अधिकारी भी मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आईसी शर्मा, एक्सईएन निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed