{"_id":"5ebd1f4a8ebc3e909943ad37","slug":"road-accident-woman-died148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टकराई शाहजहांपुर की कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टकराई शाहजहांपुर की कार, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार तड़के शाहजहांपुर जिले की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि महिला के पति समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिले में अल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी साहबगंज निवासी सूरजपाल सिंह (70) गुरुवार तड़के अपनी पत्नी संतोष देवी (65), नातिन अंशिका (14) पुत्री सतेंद्र के साथ अपनी कार से दिल्ली से लौट रहे थे। कार उनका ड्राइवर आगरा निवासी केशव (28) चला रहा था। परिवार वालों के मुताबिक सूरजपाल के दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। सूरजपाल होली के त्योहार पर दिल्ली गए थे। उसके बाद लॉकडाउन लग गया। इससे दिल्ली में ही फंस गए थे। चारों लोग बुधवार देर रात दिल्ली से चले थे। सुबह करीब चार बजे उनकी कार अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी के नजदीक पहुंची थी। बताते हैं कि तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में संतोष देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति समेत ड्राइवर और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए हादसे के कारण किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
केशव ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले गई। साथ ही महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह करीब सात बजे परिवार वाले आ गए। वह घायलों को दिल्ली ले गए हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन