{"_id":"5752dc6e4f1c1b6a7910a9a1","slug":"resolution-of-72-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लाख के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लाख के प्रस्ताव पास
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
72 लाख के प्रस्ताव पास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में बिजली अव्यवस्था पर रोष
प्रस्ताव पारित कर अधिकारियों को भेजा जाएंगे पत्र
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 72 लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए। इसके साथ ही बिजली अव्यवस्था को लेकर सदस्यों में भारी आक्रोश रहा। पालिका सदस्यों के साथ पालिका अध्यक्ष ने भी बिजली अव्यवस्था पर रोष जताया और एक प्रस्ताव पास कर बिजली विभाग के अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया।
शनिवार को बोर्ड बैठक पूर्वाह्न 11 बजे पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन की अध्यक्षता में शुरू हुई। लेखा लिपिक अनीस अहमद ने गत बैठक की पुष्टि करते हुए माह अप्रैल और मई का लेखा-जोखा रखा, जो सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। निर्माण प्रभारी अंसार हुसैन ने शासन द्वारा चलाई जा रही मुर्गी पालन योजना के अंतर्गत सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इस योजना पर एक करोड़ 80 लाख रुपये का ऋण आवेदक को देगी, जिसमें 50 लाख रुपये आवेदक को अपना लगाना होगा। इसके साथ ही कई सदस्यों ने अपने-अपने बार्ड की सड़कें, नाली ें निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा, जो बोर्ड ने सर्व समिति से पास कर दिया। बैठक में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 72 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में निहालउद्दीन, शरीफ अहमद, विनोद पाल सिंह, अनीस अहमद, अब्दुल फरीद खां,अंसार हुसैन, मुगीश चौधरी आदि मौजूद रहे।