फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reservation: Many people who were out of the ground before the election, now looking for pieces

आरक्षण: चुनाव से पहले ही मैदान से बाहर हुए कई धुरंधर, अब तलाश रहे मोहरे

Mon, 08 Mar 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Reservation: Many people who were out of the ground before the election, now looking for pieces
बदायूं/ दातागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद कई धुरंधर परेशान हैं। दरअसल, आरक्षण ने कई का गणित बिगाड़ दिया है। चुनाव से पहले ही यह धुरंधर मैदान से बाहर हो गए हैं। अब ऐसे मोहरों की तलाश कर रहे हैं जिनको प्रधानी जितवाने के बाद पर्दे के पीछे से खुद प्रधानी चला सकें। इस दौरान आपत्तियों की भरमार है। सबसे ज्यादा आपत्तियां प्रधानी पद को लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण आवंटन की सूची दो मार्च को जारी हो चुकी है। इस सूची पर चार मार्च से आपत्तियां प्राप्त करने का सिलसिला शुरू हो गया। आपत्तियां करने वाले अधिकतर लोगों का यही तर्क है कि उनके यहां संबंधित वर्ग की आबादी कम है, फिर भी पद आरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन

आरक्षण आवंटन की अनंतिम सूची जारी होने के बाद वर्षों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कई दावेदारों की दावेदारी समाप्त हो गई है। अब भी कई को अपनी सीट का आरक्षण बदलने की उम्मीद है। दरअसल, जिले की कई ऐसी बड़ी ग्राम पंचायतें हैं, जहां प्रधानी पद पर असरदारों का कब्जा रहता है। अगर सीट आरक्षित हो जाती है तो वह अपने किसी भरोसेमंद को चुनाव में उतार देते हैं और उसे चुनाव जितवा कर पर्दे के पीछे से प्रधानी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज की ग्राम पंचायत रिजौला और सेहरा बछलिया में इस तरह के मामले सामने भी आ चुके हैं। रिजौला में मानसिक मंदित को ही एक असरदार परिवार ने प्रधान बनवा दिया था। बाद में पर्दे के पीछे से खुुद प्रधानी चलाई थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद मानसिक मंदित को प्रधान पद से हटा दिया गया था। इसी तरह का मामला सेहरा बछलिया में सामने आया था। 30 अप्रैल तक प्रधानी के चुनाव होने हैं। इससे पहले बडी ग्राम पंचायतों के असरदार धुरंधर सीट आरक्षित होने के कारण अब अपने भरोसेमंदों पर दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
आरक्षण में बदलाव के लिए भी कर रहे कोशिश
- सीट आरक्षित होने के बाद कई धुरंधर तो आरक्षण में बदलाव की कोशिशों में भी जुटे हैं। सिर्फ आपत्तियां ही नहीं दे रहे बल्कि राजनेताओं के संपर्क में भी हैं। प्रधान पद को लेकर जो आपत्तियां अब तक आई हैं उनमें असहमति जताने वालों ने पिछले चुनावों का हवाला देने के साथ आबादी की बात का तर्क भी दिया गया है। कुछ लोगों का तर्क यह भी है कि उनकी ग्राम पंचायत को इससे पहले कभी आरक्षित नहीं किया गया था। ऐसे में इस साल भी आरक्षित नहीं होना चाहिए था। प्रधान पद के आरक्षण पर सवाल खड़ा करने वालों का कहना है कि उनके यहां आरक्षण बदलना चाहिए।
नौ से 12 मार्च तक आपत्तियों का होगा निस्तारण
- आरक्षण को लेकर आपत्ति दाखिल करने का समय आठ मार्च तक है। इसके बाद नौ से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 तक अंतिम सूची प्रकाशित करने का समय दिया गया है। 15 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अंतिम सूची पंचायती राज निदेशालय को भेजी जानी है। प्रधान पद का सपना देख रहे धुरंधर अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित होने से पहले किसी भी तरह आरक्षण में बदलाव की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

आठ मार्च तक आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं। जो भी आपत्तियां आ रही हैं उनकी रिसीविंग दी जा रही है। 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची पंचायती राज निदेशालय भेजी जानी है।
- डॉ. शरनजीत कौर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed