फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on five in case of assault on the highway

Budaun News: हाईवे पर मारपीट प्रकरण में पांच पर रिपोर्ट

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Report on five in case of assault on the highway
सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात कार सवार युवकों से मारपीट प्रकरण में पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इधर, आरोपियों की एक बाइक कब्जे में लेकर सीज की गई है। आरोपी आसपास गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर दो निवासी हर्षित गुप्ता शनिवार रात अपने दोस्त अभिषेक साहू और बहन के साथ कार से वजीरगंज से लौट रहे थे। भगवतीपुर गांव के नजदीक निर्माणाधीन पुलिया पर उनकी कार के आगे शहर की ओर से आ रहे पांच युवकों ने अपनी बाइक लगा दी। निर्माणाधीन पुलिया होने की वजह से हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा है। इससे हर्षित अपनी कार पीछे नहीं कर पाए और न ही उन युवकों ने अपनी बाइक पीछे हटाई। इस दौरान उनमें बहस हो गई। बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद ईंट-पत्थर मारकर कार में भी तोड़फोड़ कर दी। मारपीट के दौरान पुलिया पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

हर्षित गुप्ता की मां अंगूरा देवी ने सिद्धार्थ पटेल, तरुण राठौर, अमन पटेल, अजय पटेल समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed