फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report of rape on a youth from non-community

Budaun News: गैर समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट

Thu, 24 Oct 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 24 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Report of rape on a youth from non-community
अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र में महिला का धर्म परिवर्तन कराकर चार साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला मंगलवार को एसएसपी से मिली थी और कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अलापुर कस्बे की रहने वाली एक महिला काफी दिनों से विवाद के चलते पति से अगल रह रही थी। चार साल पहले महिला की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के युवक से हुई। युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने परिजनों की मदद से महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। शादी के लिए महिला ने दूसरे धर्म में भी रहना मंजूर कर लिया। इसके बाद लगातार चार साल तक युवक दुष्कर्म करता रहा, लेकिन शादी नहीं की।
विज्ञापन

इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को पीड़ित महिला एसएसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मोहम्मद आफताब हुसैन, महताब हुसैन, मशहूर हुसैन, नन्हें हुसैन, महजवीन, आफरीन और मशरुफन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed