फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Repair of CHC Dahgwan started with Rs. 1.75 crore, now it will be handed over

Budaun News: पौने दो करोड़ से सीएचसी दहगवां की मरम्मत शुरू, अब होगा हैंडओवर

Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Repair of CHC Dahgwan started with Rs. 1.75 crore, now it will be handed over
सीएचसी भवन की मरम्मत को लाई गईं ईंटे। संवाद - फोटो : संवाद
दहगवां। सीएचसी दहगवां अब 11 साल बाद विभाग को हैंडओवर होगी। इसकी मरम्मत कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ ने पौने दो करोड़ रुपये से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। दिसंबर माह तक भवन को हैंडओवर किया जाना है।
विज्ञापन

दहगवां में बनी सीएचसी का भवन बनाने के लिए जनवरी 2009 में मंजूरी दी गई। निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) को सौंपा गया। संघ पैक्सफेड ने इसका ठेका ईको इंटरप्राइजेज को दिया। 2011 में चार करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी गई। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। 2014 में निर्माण कार्य पूरा दिखाकर ठेकेदार चला गया। 10 साल तक भवन हैंडओवर नहीं हो सका। अमर उजाला ने इस मुद्दे को सात जनवरी 2025 को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शासन ने विभाग को जांच सौंपी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 2011 से 2014 तक चार अभियंताओं ने निर्माण को लेकर अपनी अपनी रिपोर्ट कार्यदायी संस्था को दी थी, लेकिन कहीं भी यह जिक्र नहीं किया गया कि भवन को सड़क से तीन फीट नीचे बनाया गया है। जांच में पाया गया कि भवन गड्ढे में बनाया गया है। इसलिए हैंडओवर नहीं हो पाया। इसको लेकर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अभियंताओं के खिलाफ जांच चल रही है। फिलहाल वह अभियंता सेवानिवृत भी चुके हैं। शासन के निर्देश पर पैक्सफेड ने सीएचसी दहगवां के भवन की मरम्मत को पौने दो करोड़ रुपये जारी किया और मरम्मत का कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
यह होने हैं मरम्मत के कार्य
- प्लास्टर, खिड़की, दरवाजों, टाइल्स को दोबारा लगाया जाएगा है। बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाने हैं। साथ बाउंड्रीवॉल भी बनाई जाएगी। इसके बाद बिजली फिटिंग, पंखा, एसी, शौचालय आदि का काम कराया जाएगा।



कोट,
- शासन के निर्देश के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। दिसंबर तक कार्य पूरा करने के बाद भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। - अभिषेक यादव, एई, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लखनऊ

सीएचसी भवन की मरम्मत को लाई गईं ईंटे। संवाद

सीएचसी भवन की मरम्मत को लाई गईं ईंटे। संवाद- फोटो : संवाद

सीएचसी भवन की मरम्मत को लाई गईं ईंटे। संवाद

सीएचसी भवन की मरम्मत को लाई गईं ईंटे। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed