फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religious place being built without permission was demolished with bulldozer in budaun

Budaun News: बिना अनुमति बन रहे धर्मस्थल पर चलवाया बुलडोजर, पुलिस ने कई राजमिस्त्री-मजदूर पकड़े

Mon, 20 Feb 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

गांव गढ़िया पैगंबरपुर में फर्रुखाबाद का एक व्यक्ति काफी समय से रह रहा है। उसने अपने समुदाय के लोगों से चंदा जुटाकर धर्मस्थल पर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।  
 

विज्ञापन
religious place being built without permission was demolished with bulldozer in budaun
मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया पैगंबरपुर में चोरी छिपे एक धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उस पर बुलडोजर चलवा दिया। कई राजमिस्त्री और मजदूरों को पकड़ लिया। निर्माण कराने वाले ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया है।

विज्ञापन


गांव गढ़िया पैगंबरपुर में फर्रुखाबाद जिले का एक व्यक्ति काफी समय से रह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ने अपने समुदाय के लोगों को एकत्र करके चोरी छिपे कमेटी बना ली। फिर उनसे चंदा करके गांव में एक धर्मस्थल का निर्माण शुरू करा दिया। शनिवार रात वहां तेजी से काम चल रहा था। कई राजमिस्त्री लगे थे और मजदूर काम कर रहे थे। संबंधित समुदाय के लोग भी लगे थे।

विज्ञापन

चोरी छिपे करा रहा था निर्माण  

ग्रामीणों ने यह देखकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने काम करने वाले राजमिस्त्री और कई मजदूरों को पकड़ लिया। वहां मिला सामान जब्त कर लिया गया। मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली थी। वह चोरी छिपे धर्मस्थल का निर्माण करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर फर्रुखाबाद के व्यक्ति को बुलाया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि यह उसकी गलती है। अब वह ऐसा काम नहीं करेगा। उसने पुलिस को माफीनामा लिखकर दिया है। राजमिस्त्री और मजदूरों को थाने लाया गया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि गढ़िया पैगंबरपुर में चोरी छिपे एक धर्मस्थल बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां निर्माण ढहा दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed