फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religion

जुलूसे परचम कुशाई से उर्स-ए-शाह शुजाअत मियां का आगाज

Wed, 11 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
religion
ककराला में आयोजित उर्स में निकाला गया जुलूस। संवाद - फोटो : BADAUN
ककराला। हजरत किब्ला शाह शुजाअत अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के सालाना 66 वें उर्स का आगाज मंगलवार को हुआ जिसकी शुरुआत कुरआन ख्वानी से हुई। दोपहर बाद जियारत शरीफ़ से परचम कुशाई की रस्म अदा की गई, इस मौके पर हजरत शाह सकलैन मियां हुजूर ने फातिहा ख्वानी की। खुसूसी दुआएं कराईं और इसके बाद हजरत मुनतखब मियां व हजरत गाजी मियां को उर्स का परचम (झंडा) सौंपकर जुलूस को रवाना किया।
विज्ञापन

जुलूसे परचम शाह सकलैन मियां हुजूर की सरपरस्ती में उठाया गया और रास्ते भर इसकी कयादत हजरत मुंतखब मियां व हजरत गाजी मियां ने की। रास्ते में जगह जगह जुलूस का जोरदार इस्तकबाल किया गया और पानी, शरबत की सबीलों का भी इंतजाम रहा। जुलूस जियारत शरीफ़ से शुरू होकर दोबारा दरगाह शाह शुजाअत अली मियां पर पहुंचा और यहां परचम को नस्ब कर दिया गया।
विज्ञापन

जुलूस में मौलाना असरार, अख्तर सकलैनी, महफूज सकलैनी, हाफ़िज गुलाम गौस, सादकैन सकलैनी, हाफ़िज आमिल, हाफ़िज अयाज आदि शामिल रहे।
-
बाहर के अकीदतमंद भी जुटे, मजार पर गुलपोशी की
जुलूस में स्थानीय अकीदतमंदों के अलावा बाहर के अकीदतमंदों ने भी बड़ी तादाद में शिरकत की।
-
तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन
ईशा की नमाज के बाद दरगाह शरीफ में तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत तिलावत ए कलामे पाक से हाफिज आमिल सकलैनी ने की। शाह सकलैन मियां हुजूर की सरपरस्ती में हुए इस कार्यक्रम में हजरत नूर मुहम्मद ने शाह शुजाअत अली मियां हुजूर की शाने विलायत बयान कर शानदार खिताब किया। इसके बाद मुरादाबाद से आए रुम्मान कादरी सकलैनी ने कहा कि हजरत शाह शुजाअत अली मियां हुजूर की बुजुर्गी बहुत बुलंद है। तकरीरी सिलसिले के बाद मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें रागिब ककरालवी, फरहत सकलैनी, मुख्तार तिलहरी, अंसार झांसवी, निसार सकलैनी, चांद ककरालवी, हसीब रौनक, आमिल ककरालवी, आफ़ाक सकलैनी आदि ने कलाम पेश किए। इस मौके पर मुंतखब मियां, गाजी मियां, हाफिज गुलाम गौस, हाफिज आमिल, इंतजार सकलैनी, लतीफ सकलैनी, जिया सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed