फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relief from the weather as strong winds and rain bring a drop in mercury levels.

Budaun News: तेज आंधी-बारिश से मौसम में राहत, पारे में गिरावट

Fri, 01 May 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relief from the weather as strong winds and rain bring a drop in mercury levels.
दहगवां में आयी आंधी। संवाद
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद मौसम के इस बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं ओरछी इलाके में कुछ जगहों पर किसानों ने ओले गिरने की भी बात कही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब घटकर अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह गया है। देर शाम चली तेज हवा ने गर्मी के असर को कम किया और बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। हालांकि, अचानक बदले मौसम के कारण कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चली, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल, लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार उठा और आवागमन में दिक्कतें आईं। हालांकि आंधी के बाद मौसम में ठंडक आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सतर्कता बरतते नजर आए।
कुंवरगांव। नगर व आसपास क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से वातावरण ठंडा हो गया और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति हुई बाधित
जगत। बृहस्पतिवार शाम अचानक तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच बारिश शुरू हो गई। जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़-पौधे जोर से हिलते नजर आए। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अचानक बदले मौसम से लोगों को परेशानी हुई, हालांकि बारिश से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।

अलापुर। क्षेत्र में शाम करीब साढ़े पांच बजे से ही बादल छा गए और अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। करीब साढ़े छह बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली की गड़गड़ाहट से लोग सहमे नजर आए। आंधी-बारिश के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। संवाद

दहगवां में आयी आंधी। संवाद

दहगवां में आयी आंधी। संवाद

दहगवां में आयी आंधी। संवाद

दहगवां में आयी आंधी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed