Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relief from cold as the sun came out, temperature increased

Budaun News: धूप निकलते ही सर्दी से मिली राहत, तापमान में हुआ इजाफा

Sun, 11 Jan 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 11 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold as the sun came out, temperature increased
मौसम का फोटो
बदायूं। जिले में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिले में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जब न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके चलते शीतलहर का प्रकोप इतना बढ़ गया था कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की धुंध के बाद दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकली, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़कर लगभग आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप निकलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग धूप सेंकते नजर आए और बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को भी ठंड से कुछ आराम मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड अभी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed