फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recreation Department began The Registration Process

मनोरंजन विभाग ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Fri, 13 Mar 2015 07:08 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 13 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन

चिप/मेमोरी कार्ड में रिकार्डिंग और क्लिप की डाउनलोडिंग को मनोरंजन विभाग ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र का अलग-अलग टैक्स निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर क्षेत्र में इस मनोरंजनीय व्यवसाय का टैक्स दोगुना है।  

विज्ञापन

पूर्व में फिल्म, वीडियो कैसेट/सीडी लाइब्रेरी को ही टैक्स के दायरे में रखा जाता था। मनोरंजन विभाग ने इसका दायरा बढ़ाते हुए चिप/मेमोरी कार्ड में रिकार्डिंग और क्लिप की डाउनलोडिंग को मनोरंजन कर में शामिल कर लिया था। नए सत्र के लिए इस विभाग ने चिप/मैमोरी कार्ड में रिकार्डिंग और क्लिप्स की डाउनलोडिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसाय के लिए वार्षिक शुल्क 1500 रुपये है और शहरी क्षेत्र में इसका शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रभारी जिला मनोरंजन कर अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि चिप, मेमोरी कार्ड, क्लिप्स की डाउनलोडिंग करने वाले व्यवसायियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो 10 हजार रुपये का जुर्माना या छह माह की सजा अथवा दोनों दंड का प्रावधान निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन टैक्स की वसूली भूराजस्व की भांति की जाएगी और कार्रवाई का भी यही प्रावधान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed