{"_id":"57275b014f1c1ba6155cce97","slug":"recounted-by-employing-servants-strike-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने किया कलमबंद हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने किया कलमबंद हड़ताल का एलान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुखमंत्री के आने से पहले रोजगार सेवकों ने किया गुस्से का इजहार
धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
उप्र ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफे यर एसोसिएशन की ओर से स्थानीय मालवीय आवास पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। रोजगार सेवकों ने एलान किया कि वे नियमितीकरण की मांग को लेकर 16 मई को मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कलमबंद हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि कई वर्षों से ग्राम रोजगार सेवक नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार नियमितीकरण का वायदा करने के बाद भी अभी तक नियमितीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि अगर उनकी इस एक सूत्री मांग पर कोई गौर नहीं किया गया तो 16 मई को मुख्यमंत्री के आने से पूर्व ही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के साथ ही कलमबंद हड़ताल करेंगे।
इस मौके पर कल्यान सिंह यादव, चरन सिंह यादव, सुस्मिता, इनम सक्सेना, राघवेंद्र, रवि यादव, मुनेश पाल सिंह, जीवेंद्र सिंह, दिनेश पाल सिंह, देवेंद्र यादव, विशेष कुमार शर्मा, डोरी लाल आदि मौजूद रहे।