फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RC cut of degree college opened in the name of former MLA's father

पूर्व विधायक के पिता के नाम पर खोले डिग्री कॉलेज की आरसी कटी

Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
RC cut of degree college opened in the name of former MLA's father
बदायूं। दातागंज से बसपा विधायक रहते सिनोद शाक्य के पिता के नाम पर जिस महिला डिग्री कॉलेज का तेरह साल पहले शिलान्यास किया गया, उसका निर्माण कराने के नाम पर केवल दीवारें ही उठाई जा सकीं। अब उच्च शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लेकर आरसी काट दी है। तहसील प्रशासन को ब्याज समेत रकम की वसूली करनी है। पूर्व विधायक इसे रिश्तेदारों का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दातागंज में गनगोला रोड पर वर्ष 2008 में बसपा शासनकाल में सिनोद शाक्य विधायक थे। तब शासन ने योजना चलाई थी कि असेवित क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पात्र लोगों को तीस लाख रुपये दिए जाएंगे। शर्त थी कि तय शर्तों के साथ प्राथमिकता से डिग्री कॉलेज बनवाना पड़ेगा। तब विधायक के पिता के नाम से रामेश्वर दयाल मेमोरियल महिला डिग्री कॉलेज को यहां स्वीकृति मिल गई। इस कॉलेज के नाम पर सरकार से 30 लाख रुपये अनुदान भी प्राप्त कर लिया गया। निर्माण के नाम पर केवल कुछ दीवारें खड़ी कर ली गईं पर महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं की गई। अब विधायक की रिश्तेदार महिला व कॉलेज की प्रबंधक अनुपमा मौर्य के नाम 30 लाख रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी हो गई है।
विज्ञापन

सिनोद शाक्य अब सपा में शामिल हो चुके हैं। उनकी पत्नी कुछ समय पहले सपा के टिकट पर जिपं अध्यक्ष का चुनाव लड़ीं और कुछ ही वोटों से हार गईं। सिनोद भी सपा में रहकर राजनीतिक जमीन तलाश कर रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के नियम के मुताबिक अनुदान राशि प्राप्त करने के तीन वर्ष के दौरान कॉलेज में कक्षाएं शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के पिता के नाम पर महिला डिग्री कॉलेज को वर्ष 2008 में स्वीकृति दी गई थी। इस लिहाज से करीब तीस लाख की धनराशि कॉलेज प्रबंधन को दी गई पर न तो रकम जमा हुई और न कॉलेज निर्माण हो सका। प्रबंधन की ओर से एक बार धनराशि लौटाने का पत्र आया था पर इसका ब्याज भी नियमानुसार वसूल किया जाना है। अब आरसी जारी की जा चुकी है।- प्रोफेसर डॉ. संध्या रानी, उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली

- यह डिग्री कॉलेज मेरे पिता के नाम पर जरूर है पर इससे मेरा सीधा मतलब नहीं है। कुछ परिचित लोग हैं जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। हाईटेंशन लाइन जैसी कुछ तकनीकी वजहों से कॉलेज का निर्माण नहीं हो सका। बाकी जानकारी कॉलज प्रबंधन से जुड़े लोग ही दे सकते हैं। - सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed