फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rat

मोर्चरी में कैदी के शव की आंख कुतर गए चूहे

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
rat
बदायूं। जेल में फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले कैदी की एक आंख चूहे खा गए। रात उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। उसमें कहीं से चूहे घुस गए और उसकी एक आंख कुतर दी। सुबह परिवार वालों ने लाश देखी तो उन्होंने आंख निकालने का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चूहों के आंख कुतरने की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर जेल में सजायाफ्ता कैदी भोलू शर्मा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। भोलू शर्मा अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव नेहला का रहने वाला था। वह करीब दो साल पहले एक गैंगस्टर के मामले में जेल आया था। उसे न्यायालय ने चार साल की सजा सुनाई थी। परिवार वाले उससे मिलने नहीं आ पा रहे थे और न ही उसकी जमानत हो रही थी। इससे कैदी ने रविवार दोपहर फंदे पर लटककर जान दे दी। इस पर जेल प्रशासन ने कैदी के शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। जेल प्रशासन की सूचना पर उसके परिवार वाले रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि उस वक्त कैदी की दोनों आंख ठीक थीं लेकिन सोमवार सुबह जब उसका शव देखा तो एक आंख गायब थी। इस पर परिवार वालों ने कैदी की एक आंख निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर जेलर आदित्य कुमार भी मोर्चरी पहुंचे। मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। मोर्चरी में चूहे आंख, कान आदि कुतरकर खा जाते हैं। भोलू की भी एक आंख खा गए। दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसमें भी चूहों द्वारा आंख खाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले कैदी के शव को अलीगढ़ ले गए हैं। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि मोर्चरी में कैदी की आंख चूहे ही खा गए होंगे। कोई उसकी आंख क्यों निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed