फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape with married women

विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म

Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि गुरुवार रात उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। वह
विज्ञापन
घर में अकेली थी। उसके तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में करीब 11.30 बजे पड़ोस का ही ओमपाल ठाकुर दीवार फांद कर उसके घर में घुस आया। सोते वक्त ही ओमपाल ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर उसे जलाने की कोशिश की। बाद में उससे दुष्कर्म किया। ओमपाल उसे धमकी देकर भाग गया। सुबह जब उसका पति घर आया तो उसने घटना के बारे में बताया।पुलिस ने इस मामले में धारा 376 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसका मेडिकल शनिवार को होगा।

एक विवाहिता ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए ओमपाल के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने जलाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। हालांकि, यह पुष्ट नहीं है।
-एके सिंह, एसओ फैजगंज बेहटा

कहानी में नजर आ रहा झोल
बदायूं। महिला का कहना है कि उसके तीन बच्चे घर में सो रहे थे। पति कहीं गया हुआ था। ओमपाल ठाकुर ने उससे जबरदस्ती की। उसको जलाने की भी कोशिश की। अब सवाल यह उठता है कि इस दौरान पीड़िता ने एक बार भी शोर नहीं मचाया। उसके तीनों बच्चे घर में सोते ही रहे। जहां पर उसका घर है, वह काफी घना इलाका है। ऐसा कैसे हो सकता है कि घर में मौजूद बच्चों और पड़ोसियों को घटना के बारे में पता नहीं लगा। जबकि देर रात शोर-शराबा होने पर आवाज दूर तक जाती है। ओमपाल भी विवाहित है। पुलिस के गले ये कहानी नहीं उतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed