{"_id":"617aeb065a438d51ab264806","slug":"rape-case-defense-lawyer-asked-questions-to-the-son-of-the-deceased-badaun-news-bly4644623190","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघैती कांड: बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मृतका के बेटे से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघैती कांड: बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मृतका के बेटे से पूछे सवाल
विज्ञापन
बदायूं। बृृस्पतिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में उघैती कांड के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपियों के अधिवक्ता ने मृतका के बेटे से कई सवाल पूछे। अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।
जनवरी 2021 में उघैती थाना क्षेत्र में एक धर्मस्थल पर पूजा करने गई महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसमें परिवारवालों ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस सत्यनारायण दास को मुख्य आरोपी मानते हुए और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को न्यायाधीश गोपाल जी ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने महिला के बेटे से जिरह की। उन्होंने बेटे से कई सवाल किए। एडीजीसी मुनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी न्यायालय में पीड़िता के बेटे से सवाल पूछे जा रहे हैं। अगली सुनवाई दो दिन बाद 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। संवाद