{"_id":"ac0f302bb48a6299903f5549612e2f3f","slug":"ram-colony-stores-made-potato-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी की दुकानों को बना दिया आलू गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी की दुकानों को बना दिया आलू गोदाम
Ujani
Updated Sat, 14 Mar 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गद्दीटोला की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में गरीबों को कैंटीन खोलने के लिए बनी तीन दुकानों निजी इस्तेमाल को गोदाम बन गई हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने आलू का भंडारण भी कर लिया। शनिवार को परिसर में ही आलू की छंटाई का काम भी देखने को मिला।
विज्ञापन
बिना आवंटन के तीनों दुकानों में आलू की बोरियां भर दिए जाने का मामला तीन दिन पहले सामने आया। कॉलोनी परिसर के लोगों की सुविधा के मद्देनजर डूडा ने दुकानों का निर्माण कराया था। नियमानुसार दुकानों में कैंटीन संचालित होनी है, लेकिन आलू का भंडारण करके उसका निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कालोनी के लोगों की मानें तो आलू भंडारण करने वाला शख्स नगर निवासी है। उसका आलू का व्यापार भी करता है।
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी की तीनों दुकानों का अभी आवंटन नहीं हुआ है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अंदर अपना सामान भी नहीं रख सकता। अगर ऐसा तो सच्चाई का पता लगा कर दुकानों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
- सुरेंद्र यादव, लेखपाल।