{"_id":"813ef96b97d5e9f3d9be6955e3caad4e","slug":"rally-dealt-elections-any-party-to-the-waist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निपटी, अब चुनाव को कसी भाजपा ने कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निपटी, अब चुनाव को कसी भाजपा ने कमर
बदायूं
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली रैली की सफलता से उत्साहित भाजपा अब विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही है।
मंगलवार को पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि चुनाव में सपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता बिना डरे निर्भीक होकर मतदान करें। सपा सरकार का अब अंतिम समय चल रहा है। जनता अब सपा को मौका नहीं देगी। तीन मार्च को मतदान के दिन कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। चुनाव में भाजपा की जीत तय है। बैठक में पूर्व विधायक महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, राजेश्वर पटेल, धर्मेंद्र शाक्य, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुधीर श्रीवास्तव, रामवीर सिंह, सुभाष गुप्ता, सुभाष गौड़, नंदकिशोर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन