फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajgir killed by strangling with sharp weapons

धारदार हथियार से गला रेत कर राजगीर की हत्या

Wed, 07 Apr 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rajgir killed by strangling with sharp weapons
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरी में सोमवार रात राजगीर की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए और परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर ली गई है। अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन

ग्राम कुपरी निवासी सर्वेश पाल (35) पुत्र मुन्ना लाल मकान बनाने का काम करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। सोमवार रात सर्वेश घर के बरामदे में सो रहे थे। दो भाई छत पर, कुछ दूरी पर पिता और परिवार के अन्य लोग अंदर कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे भाई नन्हू गेहूं की कटाई के लिए छत से उतरकर नीचे आया। उसने बरामदे में चारपाई पर पड़े खून से लथपथ भाई को देखा तो शोर मचाया। इस पर परिवार के सभी लोग जग गए। मोहल्ले के लोग भी आ गए। परिवार की सूचना पर अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक उनकी किसी से रंजिश नहीं है। सर्वेश की हत्या किसने और क्यों की, उन्हें ये भी पता नहीं है। बताया जा रहा है कि सर्वेश की हत्या रात दो बजे से तीन बजे के बीच हुई थी। रात करीब एक बजे सर्वेश ने अपने पड़ोसी से बीड़ी मांग कर पी थी। इसके बाद चारपाई पर आकर सो गया। इधर, मंगलवार सुबह डीएम दीपा रंजन, एसएसपी संकल्प शर्मा और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान के अलावा दातागंज सीओ बल्देव सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली और जल्द खुलासा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहिता था सर्वेश, नजदीकी पर हत्या का शक
ग्राम कुपरी निवासी सर्वेश पाल भले ही चार भाइयों में बड़ा था लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके छोटे भाई नन्हू की शादी हुई है। उसके दो अन्य भाइयों की भी शादी नहीं हुई है। छोटे भाई भगवान सिंह और मलखान सिंह गुजरात में रहकर काम करते हैं। वह होली के त्योहार पर घर आए थे। सर्वेश के पिता के नाम तीन बीघा जमीन है। वह अन्य लोगों के खेत बटाई पर करके अपना गुजारा कर रहे हैं। परिवार वाले किसी से रंजिश और न विवाद बता रहे हैं। उनके अनुसार तो उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि सर्वेश की हत्या क्यों की गई है। किसी रंजिश या विवाद की बात सामने न आने के कारण पुलिस को शक है कि सर्वेश की हत्या किसी नजदीकी ने की है।

कुपरी गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई है। परिवार वाले किसी से रंजिश या विवाद नहीं बता रहे हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed