फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajat and Tanu first in district level painting competition

Budaun News: जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में रजत और तनु प्रथम

Thu, 02 Oct 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rajat and Tanu first in district level painting competition
एसके इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान देखते विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष। स्रोत स्कूल
बदायूं। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें जूनियर वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के रजत प्रजापति प्रथम रहे। वहीं सीनियर वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की तनु ने प्रथम प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में एसकेआईसी के परीक्षा प्रभारी व प्रतियोगिता आयोजक डॉ. बृजेंद्र कुमार ने परिणाम की घोषणा किया। इसमें श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के रजत प्रजापति प्रथम रहे, जबकि दूसरे स्थान पर अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी की काजल और गंगा दिन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज की शालू तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की तनु ने प्रथम रहीं। यहीं की मुस्कान सागर द्वितीय और अर्चना वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। आशुतोष, चंद्रप्रकाश और रुपाली गुप्ता ने चित्रों का मूल्यांकन किया। सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती आदि मौजूद रहे।

एसके इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान देखते विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष। स्रोत स्कूल

एसके इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान देखते विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed