{"_id":"6a834961ede5a26d020c705a","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-and-crashing-lightning-badaun-news-c-123-1-sbly1001-171011-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कड़कड़ाती बिजली के बीच तेज हवा के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कड़कड़ाती बिजली के बीच तेज हवा के साथ हुई बारिश
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए पन्नी ओढ़कर जाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार की रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में बिजली भी कड़कड़ाती रही। इसकी वजह से लोग घरों में जल्द ही कैद हो गए। बारिश के चलते सड़कों से लेकर गलियों में जलभराव हो गया।
शहर में सोमवार की देर शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात आठ बजे हल्की ठंडी हवा चलने लगी। कुछ देर बाद ही हवा ने रफ्तार पकड़ ली। हल्की बारिश शुरू होने के बाद सवा आठ बजे तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच में तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली भी चमकने लगी। इसकी वजह से लोग जहां थे, वहीं रुक गए।
एक घंटे से ज्यादा हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। इसकी वजह से घरों व दुकानों में निचले तल पर रखा सामान भीग कर खराब हो गया। शहर में जोगीपुरा में सड़क पर जलभराव हो गया। इसके अलावा परशुराम चौक से गांधी ग्राउंड मार्ग को जाने वाले रोड पर पानी भर गया। इसके अलावा छह सड़क से शिव मंदिर जाने वाला रोड पर भी पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड के हालत हुए खराब
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं मुख्य सड़क से नीचा भी है। ऐसे में बारिश होने के दौरान पूरे परिसर में पानी भर गया। यही हाल प्राइवेट बस स्टैंड परिसर का भी रहा।