{"_id":"58b07aec4f1c1ba03fb245b0","slug":"railway-officials-unheard-gm-has-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अफसरों ने अनसुना किया जीएम का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अफसरों ने अनसुना किया जीएम का आदेश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्लेटफार्म तक जाने वाले गेट नंबर 77 को नहीं खोला गया
दो दिन पहले स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ओवरब्रिज के नीचे वाले गेट नंबर 77 को खोलने का आदेश कर गए लेकिन स्टेशन के अफसरों ने उस आदेश को अनसुना कर दिया है। नतीजतन, यह गेट अभी तक खोला नहीं गया है। बता दें कि यह गेट नंबर 77 स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को निकलता है। इसी वजह से कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जीएम से गेट खोलने की मांग की थी और सूत्रों का कहना है कि जीएम ने इसके आदेश भी सीनियर सेक्शन इंजीनियर को दिए थे लेकिन वह कह रहे हैं कि जीएम का ऐसा कोई आदेश वह सुन नहीं पाए थे।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेहरू लाल ने इस बारे में कहा कि जब जीएम आए थे तो मैं उनसे दूर था। उस समय भीड़भाड़ भी काफी थी और शोर-शराबा हो रहा था इसलिए उनकी कई बातें सुन नहीं पाए इसलिए गेट नंबर 77 के बाबत उन्होंने क्या कहा, जानकारी में नहीं है। हालांकि नेहरू लाल का कहना है कि फिर भी जरूरत पड़ी तो मंडल मुख्यालय से इस बाबत निर्देश मांग लेंगे। अगर वहां से निर्देश मिलेंगे तो आगे निर्णय लिया जाएगा।