{"_id":"57dfffb94f1c1b223aa83326","slug":"raging-on-unannounced-cuts-consumers-blew-mannequin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती पर भड़के उपभोक्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती पर भड़के उपभोक्ताओं ने फूंका पुतला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अघोषित कटौती पर भड़के उपभोक्ताओं ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और कई मोहल्लों में पड़ी जर्जर लाइनों से परेशान हो चुके उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को युवा नेता इकरार अहमद के नेतृत्व में बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका।
उपभोक्ताओं ने कहा कि कई दिनों से गर्मी अपना असर दिखा रही है। उस पर बिजली महकमा मनमानी पर उतारू है। बेपटरी बिजली व्यवस्था के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं, उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। लघु उद्योग ठप पड़े हैं। कहा कि 24 घंटों में से महज छह-सात घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक स्तर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, सलीम, रफीक, वीरु, वीरेंद्र राजपूत, अरविंद कुमार, चांद मोहम्मद, नन्नू, रुपेंद्र कुमार, मुकेश सक्सेना, सोनू यादव, ताहिर कस्सार आदि मौजूद रहे।