फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raging on Arbitrary Farmers demonstrate

मनमानी पर भड़के किसानों का प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2015 07:33 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 14 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Raging on Arbitrary Farmers demonstrate
बरसात से गेहूं की फसल में नुकसान के अनुरूप सर्वे नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कटरी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खेतों में जुटे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महिला-पुरुषों की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। कहा कि तीन साल से लगातार नुकसान का दंश झेलने के बावजूद अफसर गौर नहीं करते। अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

कटरी से जुड़े गंगा किनारे के गांव रमनगला में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह की अगुवाई में जुटे महिला-पुरुषों ने खेतों में पहुंचकर पिछले दिनों बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल को दिखाया। बोले, 70 फीसदी तक नुकसान के बीच सर्वे के नाम पर राजस्व कर्मी असलियत उजागर नहीं कर रहे हैं। वर्ष-2012 से तीन साल तक बाढ़ ने तबाही मचाई थी। उस वक्त भी इलाके के किसानों को मुआवजा नहीं मिला। इस बार उन्हें पहले सूखा फिर बरसात से नुकसान का दंश झेलना पड़ा है। चार साल से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बरकरार है। किसान महिला-पुरुषों ने राजस्व विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अफसरों ने वास्तविक नुकसान का आकलन करने में कोताही की तो अगली बार तहसील कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। बता दें कि पांच दिन पहले रमनगला में जुटे करीब एक दर्जन गांव के पीड़ितों ने पंचायत भी की थी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में गुलशन देवी, सत्यवती, राजेश्वरी, रेशमा, गीता देवी, सुमन, जयपाल माथुर, बृजपाल, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरदार सिंह, चंद्रपाल, प्रकाश, लटूरी लाल, मनोहर सिंह, रामचंद्र और प्रेमपाल आदि मौजूद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed