फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Radha Rani's birthday is on 11th

Budaun News: राधा रानी का जन्मोत्सव 11 को

Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Radha Rani's birthday is on 11th
बिल्सी। श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राधा रानी की नगर यात्रा 11 सितंबर को निकाली जाएगी। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के बैनर तले निकाली जाने वाली यह यात्रा पंजाब नेशनल बैंक से शुरु होकर नगर का भ्रमण करेगी। यात्रा शाम को पांच बजे के बाद निकाली जाएगी।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष भी श्री गिरिराज महाराज के अष्टम 56 भोग का आयोजन श्रीधाम गोवर्धन, वृंदावन में 13 सितंबर को किया जाएगा। यहां से सभी श्रद्धालु 12 सितंबर को अपराह्न में थाना मोड़ से वृंदावन के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर श्रद्धालु सुबह आठ बजे गिरिराज जी महाराज का दूध से अभिषेक करेंगे। उसके बाद 12 बजे साधू प्रसाद पाएंगे। शाम चार बजे वहां भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसके बाद सभी की बिल्सी वापसी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed